संतान न होने पर नवविवाहिता की हत्या, पति व सास गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– संतान न होने के पर ससुराल वालों ने एक नवविवाहिता की हत्या कर दी। पति ने गुस्से में आकर पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी, जबकि सास ने मामले को छिपाने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला धमतरी जिले के मगरलोड थाना अंतर्गत बड़ी करेली चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, 30 मार्च को करेलीबड़ी चौकी पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम हरदी 26 वर्षीय सोमबाई यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को मृतका के गले पर चोट के निशान मिले, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि महिला की मौत गला दबाने (श्वास रुकने) से हुई है, जो कि हत्या (हॉमीसाइडल) का मामला है। इसके बाद पुलिस ने मृतका के पति चंद्रशेखर यादव (26) और उसकी मां रीना बाई यादव (46) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच में सामने आया कि सोमबाई की शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी और संतान न होने को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था।

घटना के दिन भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी पति ने रस्सी से पत्नी का गला घोंट दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त काले रंग की रस्सी भी जब्त कर ली है। वहीं, आरोपी की मां रीना बाई यादव ने पुलिस को गुमराह करते हुए मौत को सामान्य बीमारी (सीने में दर्द) से होना बताया, जिससे सच्चाई छिपाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) और 238(क) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

ब्रेकिंग: नवविवाहिता की मौत पर आया नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, पति पर केस दर्ज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button