कपड़ा धोने से मना करने पर पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- रायपुर जिले में एक पति ने मामूली बात में अपनी पत्नी की कैंची मारकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि पत्नी ने कपड़ा धोने से इंकार कर दिया। जिससे के बाद पति गुस्से में आकर कैंची से वार कर दिया। हमले से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना खरोरा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार तीजन बाई देवांगन (34) का पति यज्ञबल देवांगन से आए दिन विवाद होता रहता था। बुधवार सुबह पति ने कपड़ा धोने की बात कही, जिस पर तीजन बोली मैं कपड़ा धोने यहां नहीं आई हूं, जिसको कपड़ा धोना हो खुद धो ले। इस बात से पति को तेज गुस्सा आ गया। उसने घर पर रखे कैंची से उसके गले में मार दिया, जिससे कैंची गले में धंस गई।
लहूलुहान पत्नी मुझे बचा लो कहते हुए गले मे हाथ रखकर अपने पड़ोसी फुलमत देवांगन के पास पहुंची । पड़ोसी ने 112 मे फोन किया। जिसे खरोरा अस्पताल ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गयी ।
आरोपी की पहले भी हो चुकी है शादी
बताया जा रहा है कि तीजन बाई आरोपी की दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी सरस्वती की 2019 में लीवर की बीमारी से मौत हो गई। उसके बाद इसे 2020 में उसने तीजन से शादी की थी। दूसरी पत्नी से एक लड़का भी है। आरोपी यज्ञबल देवांगन ढाबा में खाना बनाने का काम करता है। वहीं तीजन घर पर ही सिलाई बुनाई का काम करती थीं। खरोरा थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने कहा कि अपराध पंजीकृत कर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।