ग्राहक तलाश करते रंगे हाथों पकड़ाई महिला, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक महिला को गांजा के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। महिला अपने बैग में गांजा छिपाकर रखी थी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। महिला के पास से गांजा भी जब्त कर लिया गया है।

दरअसल, 20 मार्च को तेलीबांधा पुलिस को सूचना मिली कि देवार पारा के सुलभ के पास एक संदिग्ध तरीके से महिला घूम रही है। महिला अपने बैग में नशीला पदार्थ रखे हुए हैं। जिसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर रवाना हुई और घेराबंदी कर महिला को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम महिला रेणु कुल्हारिया 27 वर्ष बताया।

पुलिस ने महिला रेणु कुल्हारिया के बैग की जांच की, तो उसमें करीब 42 हजार का गांजा मिला। पुलिस ने गांजा को जब्त कर लिया। वहीं आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बता दें कि रायपुर एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह निर्देश पर पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। जिसमें अवैध प्रतिबंधित मादक पदार्थ समेत सूखे नशे को रोकने लिए प्रयास किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FD8sAo6ivYJ1iZflsaSSFM

यह खबर भी जरुर पढ़े

गांजा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, लाखों रुपए के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन