प्रेम विवाह के बाद महिला ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द, लिखी ये बात… जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजधानी रायपुर में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। खुदकुशी से पहले महिला ने सुसाइड नोट लिखा है जिसमें उसने आत्महत्या की वजह बताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र है।
जानकारी के अनुसार भनपुरी इलाके के गोर्वधन चौक में रहने वाली एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे में पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। मृतका का नाम रजनी बघेल है। उसने राजेश साहू से लव मैरिज की थी। रविवार देर रात दोनों के बीच विवाद हुआ था। इससे पहले भी घर में आपसी कहासुनी होती रहती थी।
जब पति गुस्से में घर से बाहर चला गया
बताया जा रहा है कि मामूली विवाद में रजनी ने रविवार रात फांसी लगा दी। रात 3 बजे राजेश ने रजनी को फंदे पर लटके हुए देखी। जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सोमवार को सुबह पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा। इसके बाद रजनी की लाश को पंखे से उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। इस मामले में पुलिस घर वालों से पूछताछ कर रही है।
सोसाइड नोट में लिखा- जिंदगी से खुश नहीं हूं
पुलिस को रजनी के कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने लिखा कि वह जिंदगी से खुश नहीं है। उसे अपने पति और मां से उतना प्यार नहीं मिला, जितना वो चाहती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu
यह खबर भी जरूर पढ़े
रेलवे के महिला अधिकारी की फांसी पर लटकती मिली लाश: प्रारंभिक जांच में ये बात आई सामने