रेप के बाद महिला की हत्या, आरोपी ने महिला के प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा, 3 महीना पहले जेल से छूटा था आरोपी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। दरअसल, सरगुजा जिले में 25 वर्षीय महिला का शव अर्धनग्न हालत में मिला था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी तीन महीना पहले ही जेल से छूटा था। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार सीतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 25 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने उसके साथ बर्बरता की। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि गुरुवार की शाम महिला अपने पति का काम से लौटने का इंतजार कर रही थी। तेज बारिश की वजह से उसका पति दूसरे गांव में फंस गया था और देर रात तक घर नहीं लौटा। इसके बाद महिला देर शाम पड़ोसी के घर चली गई, जहां कुछ लोग शराब पी रहे थे। वह भी शराब पीने के लिए बैठ गई। शराब पीने के बाद उडुमकेला गांव निवासी आरोपी रघु मांझी ने महिला से उसे घर छोड़ने की बात कही, लेकिन महिला ने उसके साथ जाने से मना कर दिया।

यह खबर भी जरुर पढ़े : प्रेमिका से रेप के बाद हत्या, आत्महत्या का रूप देने पेड़ पर लटका दी लाश

दुष्कर्म के बाद हत्या

रघु घर से बाहर निकला और महिला के आने का इंतजार करने लगा। कुछ देर बाद जब महिला निकली तो रघु ने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। महिला ने इसका विरोध किया। इससे रघु मांझी गुस्सा हो गया उसने पहले महिला को पटककर गिरा दिया फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा

बताया जा रहा है कि घटना के बारे में किसी को पता न चले, इसलिए आरोपी रघु ने महिला की लाश को घटना स्थल से करीब 50 मीटर दूर बाड़ी में फेंक दिया और वहां से भाग गया। आरोपी ने महिला की लाश को फेंकने से पहले उसके साथ बर्बरता भी की और उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया था। शुक्रवार सुबह लाश मिलने की सूचना पर सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही फॉरेंसिक की टीम को भी बुलाकर बारीकी से जांच कराई।

3 महीना पहले जेल से छूटा था

मामले में पुलिस द्वारा संदेहियों से पूछताछ किया गया, जिसमें रघु मांझी ने अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी रघु मांझी अपने पिता की हत्या के आरोप में पिछले तीन वर्षों से जेल में बंद था। वह तीन महीने पहले ही जमानत पर छूटकर बाहर आया था। आरोपी आदतन बदमाश है। देर शाम आरोपी को अंबिकापुर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FzPuwVGamn3JPUWBsjsyuH

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग: फरसा मारकर स्वास्थ्य कार्यकर्ता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, रेप के आरोप में पहले भी जा चुका है जेल, देखिए वीडियो

Related Articles

Back to top button