दृश्यम फिल्म देखकर महिला की हत्या, जंगल में दफना दिया शव, 22 दिन बाद पुलिस ने कब्र खोदा तो मिला …

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, दृश्यम फिल्म देखकर एक महिला की हत्या कर दी गई। महिला 19 जुलाई से लापता थी। मामले में पुलिस ने महिला के पूर्व पति और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने मिलकर महिला की गला घोंटकर हत्या की, फिर शव को दफना दिया। 22 दिनों बाद कब्र खोदकर शव को निकाल लिया है। मामला कबीरधाम जिले के लोहारा थाना क्षेत्र का है।

19 जुलाई से लापता थी महिला

Kabirdham News : जानकारी के अनुसार 19 जुलाई को ग्राम कल्याणपुर निवासी ग्वालिन साहू (28) की पूर्व पति लुकेश साहू (29) और प्रेमी राजा राम साहू (26) ने गला घोंटकर हत्या कर दी। ग्वालिन के पिता रामखेलावन साहू ने 22 जुलाई को बेटी के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि ग्वालिन 18 जुलाई को कवर्धा शहर जाने के लिए निकली थी लेकिन घर नहीं लौटी। बताया गया कि ग्वालिन साहू (28) की शादी ग्राम चिमागोंदी निवासी लुकेश साहू (29) से हुई थी। दोनों के 3 बच्चे भी हैं।

यह खबर भी जरुर पढ़े : गरियाबंद में दोस्त की हत्या कर दफना दी लाश

Kabirdham News : इस बीच महिला का गांव के ही राजा राम साहू के साथ प्रेम संबंध बन गया। जिस कारण पति लुकेश साहू ने पत्नी को तलाक दे दिया था। महिला तलाक के बाद पति से गुजारा भत्ता ले रही थी। तलाक के बाद महिला प्रेमी राजाराम साहू के घर आकर रहने लगी। बाद में महिला प्रेमी को भी छोड़कर चली गई थी और प्रेमी को फंसाने की धमकी देकर बार-बार पैसे की भी मांग करने लगी। महिला के इस हरकत से राजाराम परेशान हो गया। उसने लुकेश के साथ मिलकर महिला के हत्या की साजिश रची।

दृश्यम फिल्म देखकर बनाई हत्या की प्लानिंग

Kabirdham News : पुलिस के अनुसार ग्वालिन भरण पोषण का पैसा लेने 18 जुलाई को दोपहिया वाहन से कवर्धा गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में राजा राम और लुकेश से पूछताछ की जिसके बाद दोनों ने ग्वालिन की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पूछताछ में राजाराम और लुकेश ने बताया कि दोनों ग्वालिन से तंग आकर उससे छुटकारा पाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने हत्या की योजना बनाई। राजा राम ने चार बार और लुकेश ने एक बार ‘दृश्यम’ फिल्म देखी, ताकि वे हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाकर पुलिस से बच सके।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

हत्या के बाद जंगल में दफना दिया लाश

Kabirdham News : आरोपियों ने बताया कि महिला 18 जुलाई को कोर्ट आई थी। तब महिला के प्रेमी राजा राम ने रात में उसे कवर्धा में ही रोक लिया। इसके बाद अगले दिन 19 जुलाई को राजा राम साहू महिला को घुमाने धानीखुटा के जंगल ले गया। पीछे-पीछे पूर्व पति लुकेश साहू भी पहुंचा। इसी बीच मौका पाकर प्रेमी ने साड़ी से गला घोंटकर महिला की हत्या कर दी और शव को जंगल में दफना दिया।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

Kabirdham News : इसके बाद महिला की स्कूटी को वहां से करीब 20 किलोमीटर दूर कर्रानाला डैम में फेंक दिया। पुलिस को गुमराह करने वे महिला का मोबाइल भी चालू बंद करते रहे। फिलहाल पुलिस ने 22 दिन बाद जंगल से कब्र खोदकर शव बाहर निकाल लिया है। महिला की स्कूटी और बाकी सामान अलग-अलग जगह से बरामद कर लिया है। आरोपी पति लुकेश साहू और प्रेमी राजाराम साहू को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EpBZvApYWz41PipgNDs6CU

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग: अंधविश्वास में कब्र खोदकर शव के काट दिए हाथ, पुलिस ने कब्र खोदकर निकाला शव, कब्र से बाहर आया खौफनाक सच

Related Articles

Back to top button