रेलवे के महिला अधिकारी ने की आत्महत्या, 1 साल बाद पति गिरफ्तार, जांच में ये बात आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– महिला से अवैध संबंध के चलते पति की मारपीट की तंग आकर रेलवे की महिला सीआई ने आत्महत्या कर ली थी। परिजनों के बयान के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी। पत्नी के मोबाइल में मारपीट के पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पति के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया। तोरवा पुलिस ने घटना के एक साल बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बिलासपुर जिले के तोरवा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार तोरवा थाना क्षेत्र के एनई कॉलोनी में रहने वाली विनीता साहनी (37) 6 अप्रैल 2024 को आत्महत्या कर ली थी। शुरुआत में डिपार्टमेंट के सीनियर अफसरों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए जा रहे थे। लेकिन, जब विनीता के परिजन दिल्ली बिलासपुर आए तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। विनीता के पिता और परिजनों ने पुलिस को बताया था कि विनीता के पति ओब्रे हेल (40) निवासी ग्राम सिलपहरी ने रुपयों के लिए प्रेम जाल में फंसा कर शादी की।
पति का दूसरी महिलाओं से संबंध होने की बात को लेकर विनीता से अक्सर विवाद होता रहता था। ओब्रे उसके साथ मारपीट भी करता था। ओब्रे बेरोजगार था। विनीता के कहने पर परिजनों ने उसे जिम खोलकर दिया। नुकसान होने पर दूसरे व्यवसाय के लिए भी रुपए दिए। लेकिन उसे भी उसने अय्याशी में खर्च कर दिया। इधर, पुलिस ने जब विनीता साहनी के मोबाइल की जांच कराई तो उसमें ओब्रे हेल द्वारा विनीता से मारपीट के साक्ष्य मिले। पुलिस ने उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm
यह खबर भी जरुर पढ़े
रेलवे के महिला अधिकारी की फांसी पर लटकती मिली लाश: प्रारंभिक जांच में ये बात आई सामने