जमीन दिखाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, रेप के बाद शादी करने का झांसा देकर ठगे 25 लाख

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- युवक ने जमीन दिखाने का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करने की बात की तो आरोपी ने शादी करने का प्रलोभन दे कर उसे मना लिया। इस बीच आरोपी ने महिला के जमीन को भी बेचकर रुपए अपने पास रख लिए। मामला सरगुजा जिले के कोतवाला थाना क्षेत्र का है।
रेप के बाद शादी करने का झांसा दिया
जानकारी के अनुसार खैरवार रोड़ निवासी अमित सोनी ने अंबिकापुर के घुटरापारा इलाके की रहने वाली एक महिला से जमीन दिखाने का झांसा देकर रेप किया। घटना के बाद महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही, तो आरोपी डर गया। फिर उसने महिला से शादी करने का वादा किया। शादी का झांसा देकर अमित ने महिला के जमीन को भी बेच दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला के नाम की जमीन बेचकर पांच लाख रुपए अपने पास रख लिए।
25 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी
आरोपी महिला को कई तरह से झांसे देता रहा और उसके नाम पर लोन भी निकालकर पैसे अपने पास रख लिए। महिला के नाम पर दो महंगे मोबाइल एक टीवी भी लोन में ले लिया। उसने नौकरी लगाने के नाम पर महिला से पांच लाख रुपए ले लिए थे। इस तरह उसने करीब 25 लाख रुपए की महिला से धोखाधड़ी कर ली थी। महिला शादी की बात करती तो वह बहाना बनाकर टाल देता था। बताया जा रहा है कि आरोपी अमित सोनी पहले से शादीशुदा है।
महिला को जब ठगे जाने का पता चला और कोतवाली थाना पहुंचकर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने आरोपी अमित सोनी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/JMN3hOxWi777B1QljQHV9e