टुकड़ों में मिली महिला की लाश, शरीर का आधा हिस्सा गायब, हत्या कर बोरे में बांधकर फेंका शव

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- शनिवार को एक महिला का शव टुकड़ों में मिलने से हड़कंप मच गया है। हत्यारे ने महिला के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर बोरी में भरकर नहर किनारे कचरे के ढेर में फेंक दिया। जिसे आवारा कुत्ते नोचते हुए ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहीं फॉरेसिंक टीम को भी बुलाया गया है। मामला बालोद जिला के अमलीडीह गांव का है।

दरअसल, अमलीडीह गांव में मनरेगा का काम चल रहा है। शनिवार को सुबह ग्रामीण काम पर गए थे। ग्रामीण दोपहर को काम खत्म कर लौट रहे थे, तभी गांव के नहर के पास एक कुत्ता प्लास्टिक की बोरी को खींचता हुआ दिखा। बोरी में इंसानी हाथ व पैर दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। मामले की सूचना मिलते ही एएसपी अशोक जोशी, थाना प्रभारी रविशंकर पांडे व पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची। फॉरेसिंक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जांच में जुटी पुलिस

एएसपी अशोक कुमार जोशी ने बताया कि ग्राम अमलीडीह में सिर, हाथ पैर कटी हुई महिला का शव मिला है। जिसे फोरेंसिक एक्सपर्ट के सामने खोला गया। बोरी में महिला के दोनों हाथ-पैर और सिर मिला। जबकि शरीर का आधा हिस्सा और कपड़ा गायब है। उन्होंने बताया कि, मामला बेहद गंभीर है। ऐसा लग रहा है कि हत्या कर शव के टुकड़े कर यहां फेंका गया है। इस मामले की जांच में क्राइम यूनिट दुर्ग, फोरेंसिक और बालोद स्थानीय पुलिस जुट गई है। मामले की जांच के बाद ही कुछ कह पाएंगे।

दो दिन में दूसरी हत्या

बता दें कि, बालोद थाना क्षेत्र में दो दिन में यह दूसरी हत्या है। शुक्रवार को करीब 60 वर्षीय व्यक्ति की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई थी। उसका सिर भी धड़ से अलग हो गया था। वहीं, आज टुकड़ों में महिला की लाश मिली है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/K3AMYy3Qr6y8Zw044nyFjW

यह खबर भी जरूर पढ़े

खेत में मिली किसान की लाश, गला काटकर हत्या कर आशंका, जांच में जुटी पुलिस की टीम

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन