साप्ताहिक बाजार में महिलाएं कर रही थी ये काम, लोगों ने रंगे हाथों पकड़ा, पुलिस से की यह मांग

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– साप्ताहिक बाजार में एक महिला पॉकेटमार को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ा लिया। महिला ने बाजार में कई लोगों की जेब से रुपए चुराए थे। एक पीड़िता ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और चप्पल से पिटाई की। बताया गया कि पीड़ित गोपाल दास की जेब से 1300 रुपए चोरी हुए। शिव गुप्ता ने बताया कि एक पुरुष पॉकेटमार ने उनकी जेब से पैसे निकालने की कोशिश की। लेकिन वह समय रहते सतर्क हो गए और आरोपी भाग गया। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है।

5 से अधिक लोगों को निशाना बनाया

स्थानीय लोगों के अनुसार, कई सप्ताह से यह गिरोह कोटमी साप्ताहिक बाजार में सक्रिय है। इस गिरोह ने 5 से अधिक लोगों को निशाना बनाया। कई पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई। घटना के बाद भीड़ ने पॉकेटमार महिला को कोटमी पुलिस चौकी के हवाले कर दिया। गिरोह के अन्य सदस्य मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस से साप्ताहिक बाजार के दौरान गश्त बढ़ाने की मांग की है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

ग्राहक तलाश करते रंगे हाथों पकड़ाई महिला, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन