बिरनपुर मामला : राजिम पहुंचे भुनेश्वर साहू के परिजन, आला अधिकारी और पुलिस बल मौजूद

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) राजिम :- बिरनपुर गांव में दो समुदाय के बीच हुए हिंसक झगड़े में मारे गए भुनेश्वर साहू के परिजन आज राजिम पहुंचे हुए हैं। वे भुनेश्वर साहू के अस्थि को लेकर त्रिवेणी संगम में विसर्जन किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार भुनेश्वर साहू के परिजन सुबह 11.30 बजे के आसपास राजिम पहुंचे। यहां पंडितों के द्वारा पिंड दान पूजा अर्चना कर स्व. भुनेश्वर साहू के अस्थि को त्रिवेणी संगम में विजर्सन किया गया। इस अवसर पर महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत सदस्य द्वय रोहित साहू, चंद्रशेखर साहू, साहू संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, राजिम भक्तिन मंदिर समिति के अध्यक्ष लाला साहू, पूर्व अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र साहू, राजिम साहू समाज के अध्यक्ष भवानी शंकर साहू, डॉ. रामकुमार साहू, नपा के पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल, परदेशीराम साहू जितेन्द्र सोनकर, नवापारा भाजयुमो अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा, मुकुंद मेश्राम, राजू रजक, अनुज राजपूत आदि उपस्थित होकर श्रद्धांजलि दी गई।
जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौजूद
इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन और पुलिस की तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। संगम घाट में पुलिस बल तैनात किए गए थे, ताकि किसी प्रकार से अशांति न फैले। गरियाबंद अपर कलेक्टर अविनाश भोई, राजिम एसडीएम पूजा बंसल के अलावा पुलिस के आला अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल