श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी : 20 लोग घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 20 लोग घायल हो गए हैं। इनमें 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा अमरकंटक – गौरेला मुख्य मार्ग पर स्थित चुक्तिपानी गांव के पास हुआ। ये सभी मध्यप्रदेश के अमरकंटक में मां नर्मदा के दर्शन करने गए थे। जहां से लौटने के दौरान यह हादसा हो गया है।
जानकारी के अनुसार अमरकंटक से नर्मदा दर्शन कर वापस अपने घर लौट रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार हो गए। सभी मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के भेलवा गांव के रहने वाले हैं। श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन तेज रफ्तार से आ रही थी। रफ्तार अधिक होने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और चुक्तिपानी गांव के पास अंतिम घाट पर पलट गया। इसमें 20 लोग घायल हो गए, जिसमें से 6 लोगों को अधिक चोटें आई है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि ये सभी मुंडन कार्यक्रम के लिए अमरकंटक गए थे।