यात्री बस ने बाइक को मारी टक्कर : युवक की मौत

passenger bus collided with bike

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में मौके पर ही युवक की मौत हो गई। है। हादसा जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे 63 पर हुई है। मृतक की पहचान राकेश सोनवाने के रूप में की गई। युवक मैकेनिक का काम करता था। मामला गीदम थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार जय भवानी टेवल्स की यात्री बस गीदम से बीजापुर की तरफ जा ही थी। इसी बीच विपरीत दिशा से बाइक सवार युवक राकेश आ रहा था। तभी मनवा ढाबा के पास बाइक और बस की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार युवक बाइक समेत बस के टायर के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल