पुष्करणा ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने मनाया सांस्कृतिक उत्सव
तिल-पतंग, खेल-मनोरंजन और भारतीय संस्कृति से सराबोर रहा कार्यक्रम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर रायपुर के पुष्करणा ब्राह्मण समाज की महिलाओं द्वारा भारतीय संस्कृति पर आधारित एक भव्य और उल्लासपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तिल-पतंग, आपसी मेलजोल, मनोरंजन और पारंपरिक खेलों से भरपूर इस आयोजन में समाज की महिलाओं, बच्चों और युवतियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
आयोजकों के अनुसार विगत कई वर्षों बाद पहली बार इस तरह का सामूहिक आयोजन संभव हो पाया, जिससे समाज में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती मनीषा बिस्सा ने इस सफल आयोजन के लिए पुष्करणा ब्राह्मण समाज ट्रस्ट, बुढ़ेश्वर मंदिर के मुख्य ट्रस्टी चंद्रप्रकाश व्यास के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि श्री व्यास ने प्रारंभ से ही पूर्ण सहयोग और प्रोत्साहन दिया, जिसके चलते कार्यक्रम को सफलता मिली।
कार्यक्रम के सफल संचालन में श्रीमती विजय लक्ष्मी बोहरा, श्रीमती रश्मि व्यास, श्रीमती अर्चना वोरा, श्रीमती अनुराधा बिस्सा व्यास, श्रीमती प्रीति बिस्सा, श्रीमती मधुलिका पुरोहित, श्रीमती अनु ओझा, श्रीमती दुर्गा छंगाणी, श्रीमती प्रिया एवं श्रीमती शुभांगिनी बिस्सा ने अपने-अपने दायित्वों का सराहनीय निर्वहन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमती मधुलिका पुरोहित द्वारा गणेश वंदना से की गई। इसके पश्चात श्रीमती राजकुमारी व्यास, श्रीमती रमा छंगाणी, श्रीमती कोमल बिस्सा एवं श्रीमती मीना ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। आयोजन के दौरान बच्चों और बालिकाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक खेलों, सांस्कृतिक गतिविधियों और सामूहिक सहभागिता ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। अंत में संयोजक श्रीमती मनीषा बिस्सा ने कार्यक्रम में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS
यह खबर भी जरुर पढ़े
छत्तीसगढ़ की बेटी डॉ प्रियंका बिस्सा राष्ट्रीय कर्मयोगी अवार्ड से सम्मानित











