कुरूद ब्रेकिंग: 2 अलग-अलग गांव में युवक-महिला ने की आत्महत्या, जांच में ये बात आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- कुरूद क्षेत्र में 2 अलग-अलग गांव में युवक और एक बुजुर्ग महिला ने आत्महत्या किया। जानकारी के अनुसार उमरदा निवासी डीकेश उर्फ मोनू पिता राजेश साहू होटल संचालित करता था। रविवार की रात करीब 9 बजे काम समेट कर घर लौटा। खाना खाकर टहलने निकला था और वापस घर नहीं लौटा।

परिजनों ने खोजबीन की। रात करीब 1 बजे गांव के पानी टंकी की सीढ़ी के नीचे फंदे पर शव लटका  मिला। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। जहां आत्महत्या का कारण अज्ञात है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं दूसरी घटना ग्राम खैरा की है, जहां 65 वर्षीय महिला फेकन साहू पति प्रेमाराम ने स्वास्थ्य गत परेशानियों के चलते घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। बेहोशी की हालत में परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल कुरूद लाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार महिला बीमार थी, जिससे वह परेशान थी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KvranEI4fuf9kS4c7GKdLd

सम्बंधित खबरें भी पढ़े 

राजिम ब्रेकिंग: पत्नी की हत्या कर फांसी पर झूला पति, जांच में ये बात आई सामने, देखिए वीडियो

Related Articles

Back to top button