ससुराल में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में सामने आई ये बात, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक युवक ने अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक कोरबा इलाके में रहने वाले राजेश नाग (35) की शादी कुछ साल पहले कापू थाना क्षेत्र के अलौला गांव की युवती से हुई थी। राजेश शराब पीने का आदी था। शराब को लेकर उसका अक्सर अपनी पत्नी से विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि राजेश की पत्नी कुछ महीने पहले उसे छोड़कर मायके में रह रही थी। करीब एक महीने पहले राजेश नाग भी अपने ससुराल में रहने लगा था।

मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

शनिवार की रात उसने अज्ञात कारणों के चलते घर के म्यार में फांसी लगा ली। जब इसकी जानकारी ससुराल के लोगों को हुई तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले में मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GziCN5iIb0T1AZ6tu0NrWR

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में ये बात आई सामने

Related Articles

Back to top button