जन्मदिन के दिन युवक ने लगाई फांसी: जांच में ये बात आई सामने, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- 17 साल के एक युवक ने अपने जन्मदिन के दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार खुर्सीपार का रहने पी कौशल सभी से घुलमिल कर रहता था। पढ़ाई में भी अच्छा होशियार था। उसके इस आत्मघाती कदम उठाने से घर के लोग सदमे में है। परिजनों का कहना है कि कौशल आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकता है उसने ऐसा क्यों किया ये किसी को भी नहीं पता चल पा रहा है। फिलहाल पुलिस ने उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। पुलिस फोन की जांच कर रही है।

इंस्टा में डाली स्टोरी फिर लगा ली फांसी

बड़े भाई के दोस्त प्रथमेश त्रिपाठी ने बताया कि 16 सितंबर को पी कौशल का जन्मदिन था। वो काफी खुश था। सभी ने उसे बर्थडे विश किया। इसके बाद वो दिन में दोस्तों के साथ बर्थडे मनाने निकला और फिर दोपहर में घर आ गया। इसके बाद दोपहर तीन बजे तक इंस्टाग्राम में स्टोरी डाली। तीन बजे के बाद से उसका इंस्टा अकाउंट बंद हो गया। शाम को 5-6 बजे के बीच सूचना मिली की उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।

अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

घटना के बाद परिजनों कौशल को लेकर लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

इस तरह की अन्य खबर भी पढ़े

राजिम ब्रेकिंग : नवविवाहिता ने की आत्महत्या, 6 माह पूर्व हुई थी शादी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात..

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन