नवापारा में पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, एक नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा में जवारा विसर्जन के बाद एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामला रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार कसेरपारा नवापारा निवासी कैलाश कंसारी (48) ने 27 मार्च 2026 को थाना गोबरा नवापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि जवारा विसर्जन के बाद उनका छोटा भाई गोवर्धन कंसारी अपने दोस्त लोकेश कंसारी के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब 3.30 बजे दिलीप शाह अस्पताल के सामने सदर रोड पर पहले से मौजूद आरोपी विनय कंसारी, विक्की कंसारी और एक नाबालिग ने उसे रोक लिया।

आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर तीनों ने मिलकर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। इसी दौरान आरोपी विनय कंसारी ने धारदार चाकूनुमा थर्माकोल कटर से गोवर्धन कंसारी के पीठ पर जानलेवा हमला कर कर दिया। गंभीर रूप से घायल गोवर्धन कंसारी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोबरा नवापारा में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने घटना करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त थर्माकोल कटर भी बरामद किया गया।

आरोपी न्यायिक रिमांड पर

पुलिस ने आरोपी विनय कंसारी (26) और विक्की कंसारी (28) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर रायपुर न्यायालय भेज दिया है, वहीं एक नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड माना रायपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग: जवारा विसर्जन के बाद युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, साथी के साथ भी मारपीट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button