राजिम ब्रेकिंग: युवक पर हुआ चाकू से हमला, आरोपी फरार, पहले गाड़ी बुक करवाया, फिर रास्ते रोककर मारा चाकू, देखिए वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) राजिम:- राजिम क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक युवक पर चाकू से हमला किया गया है। घटना के बाद अज्ञात आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम जमाही के पास सुमो चालक एक युवक पर तबाड़तोड़ चाकू मारकर हत्या करने का प्रयास किया गया है। बताया जा रहा है कि युवक ग्राम किरवई का रहने वाला है। कुछ बदमाशों ने पहले युवक के गाड़ी को किराया पर बुक कराया। फिर उस पर सवार होकर जा रहे थे तभी ग्राम जमाही के पास अज्ञात बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हमला इतना घातक था कि युवक जिंदगी और मौत के बीच जुझ रहा है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं फरार आरोपी की तालाश की जा रही है। आशंका जताई जा रही है आरोपी एक से अधिक हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

और भी खबरों के लिए क्लिक करे :-

राजिम ब्रेकिंग: कलयुगी पिता ने दुधमुंहे बच्चे को फांसी पर लटकाया, देखिए वीडियो

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन