मछली पकड़ने लगाया था करंट, खुद चपेट में आया, युवक की हुई मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नदी में मछली मारने बिजली करंट लगाना युवक को महंगा पड़ गया। करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। मामला कोरबा जिले के हरदी बाजार थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार ग्राम बुड़गहन मुंड़ाभाठा निवासी राजपुरी गोस्वामी पिता बुंदेलपुरी गोस्वामी (27) ग्राम डिंडोलभाठा में गैरेज में चौकीदारी करता था। वह अपनी पत्नी और 2 साल के बेटे के साथ रहता था। राजपूरी अक्सर लीलागर नदी में करंट लगाकर मछली पकड़ता था। बुधवार शाम करीब 5 बजे वह मछली पकड़ने के लिए नदी गया। जब काफी समय तक वह वापस नहीं लौटा, तो उसकी पत्नी ने गैरेज मालिक को सूचित किया। आसपास खोजबीन किए, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
गुरुवार सुबह लोग नदी की ओर गए तो नदी में युवक का शव देखा। इसके बाद उन्होंने गोविंद राठौर को इसकी सूचना दी। सुबह 6 बजे गैरेज के पीछे नदी किनारे बिजली खंभे से तार खींचा हुआ मिला। तार में उसका पैर फंसा हुआ था। मामले की सूचना हरदीबाजार थाने में दी। सूचना मिलते ही हरदी बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p
यह खबर भी जरुर पढ़े
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, ठेकेदार के खिलाफ राजिम थाने में FIR दर्ज