आरंग में रंग लगाने से मना करने पर युवक की हत्या, नाबालिग सहित 8 आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर जिले के आरंग क्षेत्र में होली के दिन रंग लगाने से मना करने पर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्या कांड में शामिल नाबालिग सहित कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल चाकू और अन्य सामान भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार 4 मार्च 2026 को आरंग के दुर्गा चौक इलाके में रायपुर निवासी नीरज लोधी अपने मित्र मोनू ठाकुर और निलेश लोधी के साथ बाइक (क्रमांक सीजी 04 एचआर 6547) से निकले थे। रात करीब 11.30 बजे जब वे केंवसी साहू पारा स्थित संदीप किराना स्टोर के पास पहुंचे, तो वहां पहले से खड़े ध्रुव निषाद, राहुल साहू, नेमीचंद साहू, योगेंद्र निषाद उर्फ बीरू और उनके अन्य साथियों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने उन्हें रंग-गुलाल लगाने की कोशिश की और बाइक की चाबी भी निकाल ली।

रंग लगाने से मना करने पर विवाद बढ़ा

नीरज लोधी द्वारा रंग लगाने से मना करने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि ध्रुव निषाद और उसके साथियों ने तीनों युवकों को बाइक से गिरा दिया और मारपीट शुरू कर दी। मोनू ठाकुर और निलेश लोधी वहां से भागने लगे, लेकिन आरोपियों ने उन्हें भी पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान मनीष कुमार निषाद उर्फ संजू और उसके साथियों ने चाकू से नीरज लोधी के सीने, पीठ और कमर पर लगातार वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

8 आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग सहित कुल आठ आरोपियों मनीष कुमार निषाद, योगेंद्र निषाद उर्फ बीरू उर्फ बाऊ, गौतम कुमार साहू, भोजराम निषाद, राहुल साहू, नेमीचंद साहू और धनेश निषाद सहित अन्य को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और चूड़ा बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की आगे की कार्रवाई कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

ब्रेकिंग : होली हुड़दंग के दौरान युवक की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या, दोस्तों ने भागकर बचाई जान, हत्या के बाद लोगों में आक्रोश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button