शादीशुदा युवक ने प्रेमिका के साथ लगाई फांसी: नर्सरी में फंदे पर लटकते मिले शव

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। खुदकुशी का कारण अभी अज्ञात है। रात में दोनों घर से निकल गए थे। दूसरे दिन रेलवे की नर्सरी में एक पेड़ में फंदे से लटकते हुए दोनों की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि, युवक की कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी। जिस लड़की के साथ उसने फांसी लगाई है उसके साथ प्रेम प्रसंग का मामला कई महीनों से चल रहा था। मामला जगदलपुर के बोधघाट थाना क्षेत्र का है।
6 माह पहले हुई थी युवक की शादी
जानकारी के अुनसार मृत युवक का नाम हरविंदर (22) है। युवक जगदलपुर के गुंडाधुर वार्ड का रहने वाला था। वह मोटर मैकेनिक का काम करता था। हरविंदर का नयामुंडा की रहने वाली युवती प्रीति (23) के साथ पिछले कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रीति भी किसी शोरूम में काम करती थी। बताया जा रहा है कि, इसी बीच युवक की किसी दूसरी लड़की के साथ शादी हो गई थी। शादी को महज 6 महीने ही हुए थे लेकिन, युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बातचीत बंद नहीं की थी।
फांसी के फंदे पर लटकते मिली दोनों की लाशें
वहीं मंगलवार की रात दोनों अपने घर से कहीं निकल गए थे। जब देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजन दोनों को खोजने के लिए निकले। पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। दूसरे दिन यानी बुधवार की सुबह ग्रामीण लकड़ी लेने के लिए नर्सरी की तरफ गए हुए थे। इसी बीच उनकी नजर फांसी के फंदे पर लटकती हुई दो लाश पर पड़ी। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। दोनों के शव को फंदे से उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए भी भिजवाया गया। परिजनों ने दोनों की शिनाख्त हरविंदर और प्रीति के रूप में की। फिलहाल इन्होंने आत्महत्या क्यों की इसकी जांच की जा रही है। परिजनों से बातचीत कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन