खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग: देवर-देवरानी और भाभी झुलसे

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गैस सिलेंडर का पाइप लीक होने के कारण सिलेंडर में आग लग गई। इस हादसे में 3 लोग झुलस गए हैं। सभी घायलों को बालको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र संजय नगर बस्ती में हुआ है।
गैस लीक होने से लगी आग
जानकारी के मुताबिक संजय नगर बस्ती में चैन लाल यादव (27 वर्ष) अपने परिवार के साथ रहता है। मंगलवार दोपहर 12 बजे उसकी पत्नी सुष्मिता यादव (23 वर्ष) और उसकी भाभी देवकी यादव (39 वर्ष) किचन में खाना बना रही थी। सुष्मिता थोड़ी देर बाद किसी काम से रसोईघर से चली गई। इसी दौरान सिलेंडर की पाइप रेगुलेटर से अलग हो गई और गैस लीक होने लगा। भाभी देवकी ने तुरंत देवर चैन लाल और देवरानी सुष्मिता को आवाज दी। आवाज सुनकर तुरंत देवर-देवरानी किचन में आए, लेकिन तब तक सिलेंडर में आग लग गई।
बाल-बाल बचे बच्चें
आग की चपेट में देवर-देवरानी और भाभी तीनों आकर झुलस गए। तीनों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे और डायल 112 को भी सूचना दी गई। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को बालको अस्पताल में भर्ती कराया और उनके बयान दर्ज किए। गनीमत ये रही कि भाभी के दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे, तो उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा। वहीं भाभी के पति बालको में ठेका मजदूर हैं, वो ड्यूटी पर गए हुए थे। छोटा भाई चैन लाल यादव भी बालको प्लांट में ठेकाकर्मी है, जो सोमवार को नाइट ड्यूटी कर मंगलवार की सुबह घर आया हुआ था। इसी दौरान इतना बड़ा हादसा हो गया। तीनों 50 फीसदी के करीब जले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film