राजिम भक्तिन मंदिर समिति के कार्यकारिणी का गठन

रतिराम कोर ग्रुप सदस्य, लीलाराम महासचिव सहित अन्य बनाए गए पदाधिकारी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) नवापारा-राजिम :- देश की आजादी से पूर्व स्थापित साहू समाज के सामाजिक न्याय व्यवस्था को नई दिशा प्रदान करने वाली तथा समाज में सामाजिक, राजनैतिक एवं धार्मिक जागरण के लिए अग्रणी, साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति का विस्तार करते हुए साहू प्रदेश साहू संघ के शीर्ष पदाधिकारियों के अनुशंसा में समिति के अध्यक्ष लाला साहू ने वरिष्ठ सामाजिक पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी है। जिसमें रतिराम साहू को समिति के कोर ग्रुप सदस्य एवं संरक्षक, विशेष सलाहकार में मेघनाथ साहू, रमेश साहू एवं परदेशीराम साहू, महासचिव डॉ. लीलाराम साहू, संगठन मंत्री छन्नू साहू, विशेष आमंत्रित सदस्य प्रेमलाल साहू, चंद्रिका साहू एवं धनमती साहू सह संयोजिका महिला प्रकोष्ठ, सोशल मीडिया प्रभारी किशन साहू एवं अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ संयोजक पूरन साहू (शिक्षक) को नई जिम्मेदारी दी गई है।
इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को नवापारा नगर साहू समाज, तहसील साहू समाज, भक्तिन मंदिर समिति सहित भाजपा एवं कांग्रेस के नेताओं ने बधाई दी है जिसमें प्रमुख रुप से मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष डॉ. महेंद्र साहू, जिला पंचायत सदस्य गण रोहित साहू, चंद्रशेखर साहू, जनपद सदस्य द्वय राजेश साहू, कमलनारायण साहू, रविशंकर साहू, भागवत साहू, धीरज साहू, नवल साहू, पार्षदगण ओम कुमारी-संजय साहू, मयाराम साहू, रवि साहू, कमलनारायण साहू, दीपक साहू, लखन साहू, कन्हैया (फेंकनू साहू) सुखराम साहू, गोपाल साहू, गेंद लाल साहू (गुरुजी), राज्जू साहू (गुरुजी) सहित बड़ी संख्या में सामाजिक पदाधिकारी एवं शुभचिंतक शामिल है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल