छत्तीसगढ़ में कोरोना के दो नए मरीज मिले: अब होगा जीनोम सिक्वेंसिंग

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- चीन, जापान, अमेरिका, दक्षिण कोरिया और ब्राजील जैसे देशों में कोरोना के मामलों के बढ़ने से भारत सरकार अलर्ट है। छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां मंगलवार को कोरोना का एक भी मरीज नहीं था। लेकिन बुधवार को रायपुर में दो नए मरीजों की पुष्टि हुई है। अब इन नए मिले मरीजों के नमूनों की जीनोम सिक्वेंसिंग होगी ताकि वायरस के वेरिएंट का पता लगाया जा सके।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में 21 दिसम्बर 2022 की स्थिति तक 11 लाख 77 हजार 743 इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 11 लाख 63 हजार 595 लोग तो इलाज के बाद छुट्टी पा गए, लेकिन 14 हजार 146 लोगों की जान जा चुकी है। छत्तीसगढ़ में कोरोना का पहला मामला 18 मार्च 2020 को सामने आया था।
दो कोरोना पाॅजिटिव पाए गए: होगा जीनोम सिक्वेंसिंग
20 दिसम्बर को प्रदेश में एक भी नया मामला नहीं मिला। लेकिन 21 दिसम्बर को रायपुर में दो नमूने पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग उनकी हिस्ट्री की पड़ताल कर रहा है। उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग से पता चलेगा कि उनको कोरोना वायरस के किस वेरिएंट ने संक्रमित किया है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया, इसके लिए एम्स की लैब का इस्तेमाल किया जाएगा। उनके पास सुविधा बन गई है। राज्य सरकार भी उसमें सहयोग को तैयार है।
विदेश से आने वालों पर नजर रखना होगा
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, पहली बार देश में कोरोना संक्रमण विदेश से ही आया था। इस बार भी कई देशों में संक्रमण चिंताजनक रफ्तार से बढ़ रहा है। ऐसे में विदेश से आने वालों पर नजर रखना होगा। हांलाकि आज के हालात पिछली बार की तुलना में बेहतर है। तब हम ऐसी स्थिति के लिए तैयार नहीं थे, कोई अनुभव भी नहीं था। आज हमारे पास सुविधाएं ज्यादा हैं, मेडिकल स्टाफ भी प्रशिक्षित है।
सावधानिया जरूरी है
दुनिया में बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए सावधानिया जरूरी है। लोगों को अब इसके लिए सतर्क रहना होगा। भीड़भाड़ से बचें। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग करें। हाथ को सेनिटाइज करते रहें। सर्दी, खांसी, बुखार को हल्के में न लें। लक्षण दिखते ही जांच कराएं और डॉक्टर के निर्देशों का पालन करें।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन