कई जिलों में आज फिर से तेज आंधी शुरू, 3 दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम, अगले 3 घंटों के लिए इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज शाम से फिर आंधी तूफान का दौर शुरू हो गया है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण छत्तीसगढ़ में मई में अंधड़, ओले-बारिश का यह दौर चल रहा है। अगले 3 दिन यानी 6 मई तक कुछ इलाकों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

शनिवार को भी रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर समेत कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो रही। वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में ओले भी गिरे। इससे प्रदेश के तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट आई है।

अगले 3 घंटों में बालोद, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर में कुछ स्थानों पर तेज आंधी, सतही हवा, ओलावृष्टि और बारिश होने की संभावना जताई गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग लोगों से सावधान रहने मोबाइल पर सुचना भेज रही है। विभाग ने घरों से बाहर ना निकलने और सुरक्षित स्थान पर पहुंचने लोगों से अपील की है।

2 दिन पहले अचानक आए तूफान ने जमकर तबाही मचाई थी। लोगों के टीन शेड की छतें उड़ गई थी। कई जगह के पेड़ उखड़ कर रास्ते जाम हो गए थे। कई इलाकों में बिजली खंभे और तार टूट जाने से लाइटें रात भर बंद रही थी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

आंधी तूफान ने जमकर बरपाया कहर, कई शहरों में 10 घंटे से ज्यादा ब्लैकआउट, आज भी इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल