बात करने से नाराज युवक ने प्रेमिका पर किया चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक युवक ने अपनी कथित प्रेमिका पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। मामला धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, कोंडागांव क्षेत्र की रहने वाली अनीता मंडावी कुरूद स्थित भोथली रोड के बालाजी राइस मिल में मजदूरी का काम करती थी। उसके साथ ज्योति मंडावी समेत अन्य महिलाएं भी मिल में मजदूरी करती थीं। भांठागांव निवासी आरोपी दुलेश्वर टंडन भी इसी राइस मिल में काम करता था। अनीता और दुलेश्वर के बीच पहले से जान-पहचान और प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है।

मोबाइल नंबर बिजी मिलने से हुआ शक

बताया जा रहा है कि दुलेश्वर ने राइस मिल में काम छोड़ दिया था। इस दौरान अनीता से उसकी बातचीत कम हो गई थी। आरोपी जब अनीता को फोन करता तो कई बार उसका नंबर बिजी मिलता था। इसी बात को लेकर उसे शक हुआ कि अनीता किसी अन्य युवक से मोबाइल पर बातचीत कर रही है। शक और नाराजगी के चलते विवाद बढ़ गई।

कमरे में घुसकर चाकू से किए कई वार

2 अक्टूबर को सुबह करीब 11.30 बजे अनीता अपनी सहेली ज्योति के साथ कमरे में आराम कर रही थी। इसी दौरान दुलेश्वर टंडन उसके कमरे में पहुंचा और अनीता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अनीता की चीख सुनकर पास के कमरे में मौजूद सहेलियां वहां पहुंचीं। तभी दुलेश्वर हाथ में चाकू लेकर कमरे से बाहर निकलकर फरार हो गया।

कमरे के अंदर अनीता खून से लथपथ हालत में बिस्तर पर पड़ी मिली। घायल अनीता को तत्काल शासकीय अस्पताल कुरुद ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे धमतरी रेफर किया गया, जहां निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा था, लेकिन रविवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

आरोपी गिरफ्तार, चाकू भी बरामद

कुरुद पुलिस ने घटना के बाद आरोपी दुलेश्वर टंडन को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया है। मामले में अपराध बीएनएस की धारा 333 और 109 में कार्रवाई की गई थी। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया था। अब अनीता की मौत के बाद मामले में हत्या की धारा 103 बीएनएस जोड़ी जाएगी। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

रिचार्ज कराता था युवक, गर्लफ्रेंड करती थी दूसरे से बात, युवक ने मारा चाकू, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button