आंधी तूफान ने जमकर बरपाया कहर, कई शहरों में 10 घंटे से ज्यादा ब्लैकआउट, आज भी इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– द्रोणिका सिस्टम के प्रभाव से मई माह के पहले ही दिन गुरुवार को बेमौसम बारिश और तेज आंधी तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। शहरों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश से तापमान में 5-6 डिग्री की गिरावट आई है। शुक्रवार को भी सुबह से ही मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। आज भी मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए आरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।

बेमौसम बारिश और तेज आंधी ने भारी तबाही मचाई

घरों के टीन शेड उड़े

इस बेमौसम बारिश और तेज आंधी का असर रायपुर, गरियाबंद जिले में भी रहा। गुरुवार शाम आए इस तूफान ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। कई स्थानों पर पेड़, बिजली के खंभे और झोपड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा है। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई।

रातभर बिजली कर्मचारी बिजली लाइनों को दुरुस्त करने में जुटे रहे। गुरुवार शाम को आंधी शुरू होते ही लोग घरों में दुबके रहे। बारिश थमने के बाद जब लोग बाहर निकले तो तबाही का मंजर देखा। कहीं पेड़ गिरे, कहीं बिजली के खंभे, कहीं बिजली के तार टूटे तो कहीं टीन शेड उड़ गए। 

नगर में लगे फ्लेक्स उड़े

नवापारा राजिम क्षेत्र में भी शाम 5 बजे से घरों से बिजली गुल हो गई। तार पर पेड़ व टहनी गिरने से कई इलाकों में घंटों बिजली बंद रही। कहीं रात के 2 बजे तो कहीं सुबह 5 बजे के बाद बिजली वापस आ सकी। वहीं कई ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी बिजली बंद है जहां सुधार कार्य जारी है। कई क्षेत्रों में पूरी रात बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे अंधेरे और मच्छरों की वजह से परेशान होते रहे। अचानक आए तेज तूफान के कारण राहगीर सड़कों पर फंसे रहे।

जानकारी मिली है कि बेमेतरा जिले के राखी जोबा स्थित राइस मिल में आंधी तूफान से मजदूरों पर धान की बोरियां गिर गई। जिसके नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं पेड़ के नीचे दबने से एक मवेशी की भी जान चली गई।

छुरा में पेट्रोल पंप का शेड गिरा

खाड़ी से आएगी नमी, 48 घंटे में बारिश के आसार

धूल भरी आंधी से सड़क पर चलना हुआ मुश्किल

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिमी राजस्थान से उत्तरी केरल तक 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक उत्तर-दक्षिणी द्रोणिका फैली हुई है। इस सिस्टम के असर से मौसम में बदलाव आया है। आगे भी यही स्थिति बने रहने की उम्मीद है। शुक्रवार से पश्चिमी विक्षोभ का भी असर हो सकता है। ऐसे में बंगाल की खाड़ी से भरपूर नमी आने से बादल छाए रहने की उम्मीद है। अगले 48 घंटे में एक-दो स्थानों पर आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है। यह स्थिति 3 मई तक बने रहने की संभावना है। हालांकि, तापमान में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

दुर्ग, बिलासपुर, बेमेतरा कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा के लिए आज मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, रायगढ़, सरगुजा समेत प्रदेश के बाकी सभी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

रायपुर कलेक्टर, एसएसपी तथा निगम आयुक्त रायपुर शहर की सड़कों पर, शहर में आए आंधी-तूफान से प्रभावित स्थानों का निरीक्षण करते रहे तथा अधिकारियों को जल्द कार्रवाई कर आमजनों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

वीडियो

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

छुरा में आंधी-तूफान का तांडव: उड़े छप्पर, रुकी तेंदूपत्ता तुड़ाई, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल