निकाय क्षेत्र के 166 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, जारी किया गया आदेश, देखिए पूरी सूची

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- छत्तीसगढ़ सरकार में तबादला का दौर जारी है। बुधवार को नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश में 166 अधिकारियों और कर्मचारियों का नाम शामिल है, जिसे दूसरे जिलों में पदस्थ किया गया है।
बुधवार 21 अगस्त को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अवर सचिव द्वारा 4 अलग-अलग आदेश जारी किया गया है। इस आदेश में मुख्य नगर पालिका अधिकारी, प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक, स्वच्छता निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक, सहायक राजस्व निरीक्षक, लेखापाल, सहायक ग्रेड-2, कैशियर, सफाई दरोगा, वाहन चालक, पंप अटेंडेंट और सफाई कामगार कर्मचारियों का नाम शामिल हैं।
बता दें कि आने वाले दो-तीन महीनों के अंदर नगरीय निकाय चुनाव होना है। जिसे देखते हुए यह आदेश जारी किया गया। इसमें कई अधिकारी-कर्मचारी काफी सालों से एक ही जगह जमे हुए थे।
पूरी सूची
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu
यह खबर भी जरुर पढ़े
राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला, देखिए नवीन पदस्थापना आदेश की सूची