सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका: बिजली कंपनी में 429 अभियंताओं की होगी भर्ती

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) रायपुर:- छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में सहायक अभियंता (एई) और कनिष्ठ अभियंता (जेई) के 429 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के दिशा-निर्देशों के बाद पावर कंपनी ने एई और जेई के भर्ती के विज्ञापन जारी कर दिए हैं। चयन परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) आयोजित करेगा।

आपको बता दें कि पावर कंपनी ने बीते पिछले वर्ष 307 अभियंताओं की भर्ती पूरी की थी। कंपनी के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) अशोक कुमार वर्मा ने बताया, जेई व एई की सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इसमें कनिष्ठ अभियंता के 377 व सहायक अभियंता के 52 पदों पर भर्ती की जानी है, जिसमें इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल एवं इलेक्ट्रानिक्स ब्रांच पर भर्ती होगी।

इस तरह की अन्य खबर भी पढ़े

युवाओं के लिए मुख्यमंत्री का एक और तोहफा – कृषि विभाग में 558 पदों पर निकली भर्ती, देखिए अलग अलग पदों पर संख्या

Related Articles

Back to top button