राजिम ब्रेकिंगः त्रिवेणी संगम का जलस्तर बढ़ा, सिकासार जलाशय से छोड़ा गया पानी, देखिए वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) राजिम:- प्रदेश सहित रायपुर एवं गरियाबंद जिला में मंगलवार रात से बारिश हो रही है। बारिश होने से पैरी, सोढूर एवं महानदी सहित ईलाके के सभी छोटे बडे नाले उफान पर है। खेत-खलिहानों में पानी भरा हुआ है। बारिश का पानी कई मार्गों में बने नालों के ऊपर से बहने लगा है, तो कई जगहों से संपर्क भी टूट चुका है। नाले का जलस्तर बढ़ने के कारण पानी नाले के उपर से चल रहा है, जिससे मार्ग काफी प्रभावित रहा।

वैसे आसमान में काले बादलों का डेरा बना हुआ है। बारिश से एक तरह जन जीवन भी पूरी तरह प्रभावित हो गई है। त्रिवेणी संगम बीच स्थित श्रीकुलेश्वर महादेव मंदिर का चबुतरा पानी से घिरे होने की वजह से विहंगम नजर आ रहा है। पं. जवाहरलाल नेहरू पुल से नदी के लम्बे-चौड़े भाग को देखने से हर तरफ पानी ही पानी दिख रहा है। यह दृश्य लोगों को रोमांचित कर रहा है। बाढ़ का विहंगम दृश्य को देखने के लिए राजिम और नवापारा शहरवासी के अलावा राहगीर नदी के तट पर खड़े होकर आनंद ले रहे हैं। जानकारी के अनुसार सिकासार जलाशय से 6000 क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है। जलाशय में अभी 13000 क्यूसेक पानी का आवक है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल