बालको मेडिकल सेंटर द्वारा निःशुल्क कैंसर जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) अभनपुर:- अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की सामाजिक पहल नंदघर के अंतर्गत एवं बालको मेडिकल सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 12 अगस्त को नंदघर खोरपा में निःशुल्क कैंसर जांच एवं सामान्य रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मोबाइल कैंसर डिटेक्शन वैन के माध्यम से 50 से अधिक मरीजों का जांच किया गया एवं कुछ मरीजों की प्रारंभिक जांच के दौरान कैंसर के लक्षण पाए जाने की दशा में बालको मेडिकल सेंटर स्थानांतरित करने हेतु डॉक्टर की टीम द्वारा परामर्श भी दिया गया।

बालको मेडिकल सेंटर से डॉ दामिनी साहू, डॉ शैलेंद्र देशमुख द्वारा मरीजों का उपचार एवं कैंसर स्क्रीनिंग किया गया। साथ ही सहयोग के रूप में सिस्टर ममता और सिस्टर संजना भी उपस्थित रहे। विदित हो कि बालको मेडिकल सेंटर एवं नंद घर परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विगत वर्षों में कुल 13 निःशुल्क शिविर रायपुर, दुर्ग एवं कबीरधाम में आयोजित किए जा चुके हैं।

इस निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग एवं सामान्य रोग शिविर में उचित प्रबंधन के लिए नंदघर टीम के धर्मेन्द्र साहू, हितेश साहू व समस्त कार्यकर्ता एवं बी.एम.सी. से हरप्रीत भारी मौजूद थे। जिनके द्वारा बालको मेडिकल सेंटर में उपलब्ध उत्तम स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी विस्तार पूर्वक सभी को दिया गया।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल