फिंगेश्वर ब्रेकिंग : सांप के काटने से स्कूली छात्रा क़ी मौत, गांव में शोक की लहर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- फिंगेश्वर क्षेत्र में सांप के काटने से एक छात्रा की मौत हो गई है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि 24 अगस्त को सांप ने छात्रा को काटा था, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम चैतरा निवासी टिकेश्वरी साहू 12वीं कक्षा की छात्रा थी। 24 अगस्त को छात्रा घर पर अपने कमरे में जमीन पर सोई हुई थी। इस दौरान जहरीले सांप ने छात्रा को काट दिया था। जिसके बाद छात्रा की तबियत अचानक बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में फिंगेश्वर लेकर पहुंचे। जहां स्थिति गंभीर देख महासमुंद रेफर किया गया था।

बताया जा रहा है कि महासमुंद में भी छात्रा की तबियत में कोई सुधार नहीं आया, जिसके बाद रायपुर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान कल टिकेश्वरी की मौत हो गई। छात्रा की मौत के बाद गांव में शोक की लहर है। वहीं घर वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

बता दे कि लगभग 1 महीने पहले ही जहरीले सांप ने मां-बेटी को काट लिया था। जिन्हे आनन-फानन में महासमुंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां दोनों की मौत हो गई थी। सर्पदंश से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार ग्रामीणों को बारिश के मौसम में जमीन पर नहीं सोने और मच्छरदानी लगाकर सोने की सलाह दी जाती है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KXMph2IgH9T4RnnjNiUBf5

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग: करैत सांप के काटने से मां-बेटी की मौत, गांव में शोक की लहर

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल