नवापारा ब्रेकिंग: लकड़ी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिरा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) नवापारा :- नवापारा से लगे ग्राम नवागांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रक जलाऊ लकड़ी से लदा था इस हादसे में ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि जनहानि नहीं हुई है। हादसा नवापारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार समीपस्थ ग्राम नवागांव के पुलिया में गुरुवार रात्रि 9 बजे जलाऊ लकड़ी से भरा एक ट्रक सीजी 09 बी 0483 कंडक्टर साइड का टायर अचानक फट जाने से अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गिर गया। इस हादसे में ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि जनहानि नहीं हुई है। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। ड्राइवर को 108 द्वारा नवापारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार किया गया।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को गरियाबंद डिवीजन से जलाऊ चट्टे से भरा एक ट्रक रायपुर के लिए रवाना हुआ। जैसे ही नवागांव पुलिया के पास पहुंचा कंडक्टर साइड का टायर फट गया, इससे ट्रक अनियंत्रित हो गया और पुलिया की रेलिंग तोड़ता हुआ नीचे गिर गया। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची।

नवापारा ब्रेकिंग: तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर, देखिए वीडियो

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल