रिश्ता हुआ शर्मसार : सूनेपन का फायदा उठाकर ससुर जेठ ने किया महिला से दुष्कर्म

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- प्रदेश में लगातार दुष्कर्म की घटना सामने आ रही गई। ताजा मामला जांजगीर चांपा जिले से आ रही है। जहाँ बड़े ससुर और जेठ ने मिलकर महिला से गैंगरेप के वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने दोनों आरोपी की गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार 27 सितम्बर को महिला घर में अकेली थी। तभी महिला के बड़े ससुर और जेठ वहाँ पहुंचे।दोनों ने महिला के पति के बारे में पूछा, जिस पर महिला ने बताया कि उसका पति अपने माता पिता को बिलासपुर रेलवे स्टेशन छोड़ने को गया हुआ है। महिला को अकेले देखकर दोनों की नियत बिगड़ गई ।

हाथ और मुंह दाबाकर किया दुष्कर्म

इस दौरान आरोपी ससुर मंगतू राम सूर्यवंशी और जेठ रवि कुमार सूर्यवंशी सूनेपन का फायदा उठाकर दोनों ने मिलकर महिला का हाथ और मुंह को दबाकर दुष्कर्म किया। दोनों आरोपियों ने महिला द्वारा इसके बारे में किसी और को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

महिला ने पति को बताई आपबीती

महिला का पति बिलासपुर से घर आया तो महिला ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी दी।  जिसके बाद सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376,(2) च 376 घ,323,506 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने दोनो आरोपियों को अपने हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

और भी खबरों के लिए क्लिक करे :-

राजधानी रायपुर में नाबालिग से गैंगरेप: महीनेभर में दूसरी बड़ी वारदात, तीन अरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन