गरियाबंद ब्रेकिंग: हीरा तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 31 नग हीरा बरामद

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक हीरा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 31 नग हीरा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 90 हज़ार बताई जा रही है। मामला मैनपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक हीरा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा हैं। सूचना के बाद तुरंत मौके पर मैनपुर पुलिस रवाना हुई। जहां एक व्यक्ति खड़ा था और पुलिस को आता देख भागने लगा। जिसे पुलिस ने घेराबंदी का पकड़ा।

कागज पुड़िया में मिला हीरा

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम छोटेलाल ठाकुर पिता सुरेन्द्र ठाकुर (43) बताया। वह कोरबा जिले के बालको थाना अंतर्गत आजाद नगर बिहाइड सेक्टर-5 का रहने वाला है। उसके जेब की तलाशी लेने पर कागज की पुड़िया में 31 नग हीरा बरामद हुआ। हीरा की कीमत लगभग 1 लाख 90 हज़ार होना पाया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 379 भादवि., 4(21) माइनिंग एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मैनपुर शिव शंकर हुर्रा, सहायक उप निरीक्षक हुकुम लाल साहू, आरक्षक जयकिशन यादव, यादराम पटेल, प्र आर मनीष वर्मा आदि की सराहनीय भूमिका रही।

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

राजिम ब्रेकिंग : शिक्षिका ने की आत्महत्या, जांच में यह बात आई सामने, जानिए पूरा मामला, देखिए वीडियो

गरियाबंद: तेंदुए की खाल बेचने घूम रहे तस्कर गिरफ्तार, भेज गया जेल, देखिए वीडियो

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल