मामूली विवाद : पति ने पत्नी को महानदी पुल से फेंका, ऐसे बची जान, आरोपी पति गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद में गुस्साए पति ने अपनी पत्नी को महानदी पुल से धक्का दे दिया। घटना के बाद पत्नी जोर जोर चिल्लाने लगी। जिसे कुछ ग्रामीणों ने उसे नदी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है।

Read More Newsफंदे पर लटका मिला प्रेमी युगल का शव: लड़के का शरीर धड़ से अलग मिला

जानकारी के अनुसार ग्राम भदरा पाली निवासी उर्मिला वर्मा अपने पति अश्वनी कुमार वर्मा के साथ मोटर साइकिल से ग्राम अर्जुनी में सोने के लॉकेट को बदलने गई थी। लॉकेट को बदल कर दोनों कान के टॉप्स लेकर खरोरा जाने के लिए निकले थे, किंतु पीड़िता के पति अश्वनी कुमार वर्मा उसको खरोरा न ले जाकर लवन कसडोल मार्ग पर डोंगरी डीह महानदी पुल पर ले गया और झगड़ा करने लगा। विवाद बढ़ने पर जान से मारने की नियत से पत्नी उर्मिला वर्मा को महानदी पुल के ऊपर से नीचे फेंक दिया।

Read More News : बुजुर्ग हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा, पत्नी-बेटा गिरफ्तार

ग्रामीणों ने निकाला नदी से बाहर

जब उर्मिला ने शोर मचाया तो ग्राम डोंगरीडीह निवासी कुछ ग्रामीणों ने उसे नदी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उनके पति अश्वनी कुमार वर्मा पिता विजय कुमार वर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम भदरा पाली थाना सिटी कोतवाली बलौदा बाजार को गिरफ्तार कर आगे की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KkBvfErBXEA1evbUHmUCTq

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

राजिम ब्रेकिंग: कॉलेज से घर लौट रही युवती पुल से गिरी, ऐसे बचाई जान, देखिए वीडियो

Related Articles

Back to top button