गरियाबंद ब्रेकिंग: सड़क हादसे में युवक की मौत, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियांद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन हाइवे में वर्क प्रोग्रेस को इंडीकेशन करने कोई चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया है। जिसके चलते ये हादसा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है।

जनकारी के अनुसार इंदागांव क्षेत्र ग्राम सगडा निवासी श्रवन यादव पिता छत्तर सिंह यादव उम्र 25 वर्ष बीती रात करीबन साढ़े 8 बजे नेशनल हाइवे 130 सी में सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसा देवभोग थाना क्षेत्र के मुड़ागांव के पास हुआ है। दरअसल, हाइवे का काम प्रगति पर है।

इस स्थान पर हाइवे का एक भाग बन कर तैयार है तो दूसरे भाग पर काम जारी है। बारिश के कारण सड़क में भी फिसलन है। अनुमान लगाया जा रहा है कि बाइक साइड देते वक्त अनियंत्रित होकर गिरा है। बाइक सवार युवक के बाएं सिर व सीने में गंभीर चोट के निशान मिले हैं।

थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बताया कि निर्माण कार्य की सूचना देने वाला कोई भी सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है। चालक को रात में समझ नहीं आया होगा। घटनास्थल पर सड़क किनारे बाइक पड़ा मिला है, जो महेश्वरी ऑटो केयर के नाम से रजिस्टर्ड है। वहीं थोड़ी दूर पर ही युवक गिरा हुआ पड़ा था। जिसके सिर में गंभीर चोट थी और मौके पर खून काफी बह गया था।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

भीषण सड़क हादसा: दूल्हा-दुल्हन सहित पांच की मौत, ट्रक और कार की जोरदार टक्कर, देखिए वीडियो

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल