नवापारा ब्रेकिंग : फंदे पर लटके मिली युवक की लाश, जांच में ये बात आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- नवापारा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक युवक की फंदे पर लाश मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार नवापारा थाना क्षेत्र से 5 किमी दूर ग्राम सोनेसिल्ली के खार में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मामले की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान चिपरीडीह निवासी डेरहाराम साहू पिता गोपाल राम साहू (37) के रूप में हुई है।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। मृतक के पास कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है। घटना के संबंध मे परिजनों से पूछताछ किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KXMph2IgH9T4RnnjNiUBf5

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल