अर्धनग्न हालत में मिली अज्ञात युवती की लाश, मामला संदिग्ध, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जंगल में एक युवती की लाश अर्धनग्न हालत में मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद फांरेसिक और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया। मामला लोरमी अंतर्गत खुड़िया चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार खुड़िया चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दुल्लापुर के सटे हुए वन क्षेत्र में एक अज्ञात युवती की नग्न अवस्था में लाश मिली। जिसके बाद इलाके लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए फांरेसिक एक्सपर्ट टीम और डॉग स्क्वॉयड को बुलाया। फिलहाल पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आएगी। लाश की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त हेतु गुमशुदगी की रिपोर्ट पता किया जा है। वहीं आसपास ग्रामों में भी लाश की फोटो सर्कुलेट किया जा रहा है। मामले में फांरेसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड की मदद ली जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KXMph2IgH9T4RnnjNiUBf5

यह खबर भी जरूर पढ़े

छात्र हत्याकांड मामला: नाराज होकर दोस्त ने ही की थी हत्या, ये वजह आई सामने

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल