मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह 2 मार्च को राजिम में, यहाँ कर सकते है आवेदन

( छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज ) :- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की कन्या के विवाह के लिए 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का संचालन छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाता है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के अशोक पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन 02 मार्च को राजीव लोचन मंदिर परिसर राजिम में किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अभी तक 150 जोड़ो का पंजीयन किया गया है।

इस योजना से गरीब परिवारों को कन्या के विवाह में होने वाली आर्थिक कठिनाईयों का निवारण, विवाह के अवसर पर होने वाले फिजूलखर्ची को रोकना एवं सादगीपूर्ण विवाहों को बढ़ावा देने, सामूहिक विवाहों के आयोजन के माध्यम से मनोबल/आत्मसम्मान में वृद्धि एवं उनकी सामाजिक स्थिति में सुधार, सामूहिक विवाहों का प्रोत्साहन तथा विवाहों में दहेज के लेन-देन की रोकथाम करना है। इसके लिए गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवार/मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना अन्तर्गत कार्डधारी परिवार की 18 वर्ष से अधिक आयु की अधिकतम दो कन्याओं को लाभ दिलाया जाना है।

यहाँ कर सकते है आवेदन

कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जो भी परिवार उपरोक्त परिवार से आते है वे जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग गरियाबंद से अथवा अपने क्षेत्र के आंगनबाड़ी में संपर्क कर सकते है ।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KXMph2IgH9T4RnnjNiUBf5

यह खबर भी जरूर पढ़े

रामोत्सव पर आधारित श्रीराम का जीवन चरित्र एवं वनगमन पथ की जीवंत चलित झांकी बनी आकर्षण का केन्द्र

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल