भाजपा नेता पर लगा रेप का आरोप, महिला बोली महतारी वंदन योजना का काम करवाना के बहाने किया दुष्कर्म

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- एक महिला ने भाजपा नेता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है। मामला महेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले के महेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार महेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र के नागपुर मंडल का मंत्री बताने वाला भाजपा नेता दिनेश यादव और पीड़ित महिला का पहले से परिचय है और घर में आना-जाना है। बुधवार शाम करीब 5 बजे दिनेश महिला के घर पहुंचा था। जिस पर बातचीत करते हुए महिला ने उसे बताया कि महतारी वंदन योजना का पैसा उसके खाते में अब तक नहीं आया है। इसके बाद भाजपा नेता ने उसे शंकरपुर स्थित कंप्यूटर दुकान में जाकर चेक करने की बात कही थी।

बताया जा रहा है कि देर शाम वह महिला को लेकर कंप्यूटर दुकान अपनी बाइक में बैठ कर पहुंचा हुआ था। वहां कंप्यूटर में जांच करने के बाद पता चला कि महिला के खाते में पैसे आ चुके हैं। महिला का आरोप है कि जब वह दोनों कंप्यूटर दुकान से लौट रहे थे इस दौरान आरोपी दिनेश ने अपनी गाड़ी रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित खेत में डाल दी और वहां ले जाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला के साथ रेप करने के बाद आरोपी महिला को उसके घर छोड़कर भाग गया।

वारदात के बाद पीड़िता थाने में पहुंचकर आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस में आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। इस पूरे मामले को लेकर पार्टी नेताओं का कहना है कि दिनेश को कुछ समय पहले ही संगठन से निष्कासित कर दिया गया है। फिलहाल उनका भारतीय जनता पार्टी से कोई संबंध नहीं है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

अन्य खबर भी जरूर पढ़े

अधेड़ ने नाबालिग का किया दुष्कर्म : घर में अकेली पाकर दिया घटना को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button