नहर में तैरती मिली युवक की लाश, शिनाख्त नहीं हो पाई, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- रविवार को महानदी के कन्हारपुरी नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामला धमतरी जिला के कुरूद थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम कंहारपुरी नहर के पास राहगीरों ने पानी में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश तैरते हुए देखी। जिसके बाद इसकी सूचना कुरूद पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लाश की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

कुरूद टीआई अरूण साहू ने बताया कि रविवार की दोपहर करीब 2 बजे राहगीरों ने कन्हारपुरी नहर पुल के नीचे झुरमुट में एक लाश देखी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को पानी से बाहर निकाला। अज्ञात शव पुरुष का है, जिसकी उम्र 45 वर्ष के करीब है। शव की शिनाख्ती नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FDoWWjJsE5T5bqPFCgyMct

यह खबर भी जरूर पढ़े

17 अप्रैल को होने वाली थी शादी, इस हालत में मिली दूल्हे की लाश, मातम में बदली खुशियां

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल