जिला प्रशासन द्वारा संचालित प्रयास कोचिंग में अतिथि शिक्षकों के लिए वॉक इन इन्टरव्यू

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिला प्रशासन द्वारा शासकीय वीर सुरेन्द्र साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गरियाबंद, में प्रतियोगी परीक्षाओं (सी.जी.पी.एस.सी., व्यापम, छात्रावास अधीक्षक, पटवारी, टीईटी, भृत्य एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं) की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रयास कोचिंग संचालित किया जा रहा है।

उक्त कोचिंग में पंजीकृत विद्यार्थियों को भारतीय इतिहास एवं कला संस्कृति, भारतीय भूगोल एवं अर्थशास्त्र, भारत का संविधान व सामान्य विज्ञान, पर्यावरण एवं समसामयिकी घटनाक्रम, गणित, एप्टीट्यूड, रीजनिंग इत्यादि विषय के अध्यापन हेतु अस्थाई रूप से अतिथि शिक्षक की आवश्यकता है। उक्त शिक्षकीय कार्य हेतु योग्य व अनुभवी आवेदकों के लिए 13 जून 2024 को प्रातः 10:00 बजे से शासकीय वीर सुरेन्द्र साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गरियाबंद में वॉक इन इन्टरव्यू का आयोजन किया जाना है। इच्छुक आवेदक उक्त तिथि को शैक्षणिक योग्यता, अनुभव प्रमाण पत्रों की मूल प्रति के साथ उपस्थित हो सकते हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/IGMrNM4SYAd1XifDTalsHA

अन्य खबर भी जरूर पढ़े

राज्य पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन 9 जून तक, इस लिंक से करें आवेदन

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल