बलौदाबाजार अग्निकांड : बदले गए जिला के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक, आदेश जारी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- बलौदाबाजार में हुई हिंसा के बाद जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक हटा दिए गए है। बलौदाबाजार जिले के कलेक्टर कुमार लाल चौहान को हटा कर उनकी जगह 2011 बैच के आईएएस अधिकारी दीपक सोनी को पदस्थ किया गया है। अब दीपक सोनी जिले के कलेक्टर की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

इसी तरह जिले के पुलिस अधीक्षक को भी हटा दिया गया है। सदानंद कुमार को उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ कर उनकी जगह अब विजय अग्रवाल को जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/IGMrNM4SYAd1XifDTalsHA

यह खबर भी जरूर पढ़े

कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने ली समय-सीमा की बैठक, दिए ये निर्देश

Related Articles

Back to top button