गरियाबंद ब्रेकिंग: चिंगरा पगार घूमने आए बाइक सवार सड़क हादसे का शिकार, एक युवक की मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले से चिंगरा पगार घुमने आए युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर से टकरा गई है, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार आरंग क्षेत्र के रहने वाले नवीन कुमार साहू अपने दोस्त घनश्याम साहू के साथ शनिवार को चिंगरा पगार वाटरफॉल घूमने आया था। शाम करीब 5.30 वॉटरफॉल से मोहेरा पुल के पास नदी में नहाने चले गए। इस दौरान नवीन साहू R15 बाइक क्र. CG04MM4360 को तेज रफ्तार चलते हुए मोहेरा पुल पार कर रहा था। तभी बाइक अनियंत्रित हो गई और पुल पर बने रेलिंग से टकरा गया।

गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल गरियाबंद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। आज रविवार को परिजनों की उपस्थिति में शव को पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले में FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FzPuwVGamn3JPUWBsjsyuH

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद ब्रेकिंग: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, पिता हुआ घायल

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल