राजिम ब्रेकिंग : शासकीय भूमि में अवैध कब्जा हटाने पहुंचा प्रशासनिक अमला, विरोध के चलते आधी कार्रवाही के बाद वापस लौटी टीम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजिम फ़िंगेश्वर मुख्य मार्ग पर शासकीय भूमि में अवैध अतिक्रमण हटाने प्रशासन की टीम बुलडोजर के साथ पहुंची। इस मुख्य मार्ग पर तीन लोगों द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा था। कब्जाधारियों को पूर्व में नोटिस दिया जा चुका था परंतु नोटिस देने के बाद भी कब्जा खाली नहीं करने के चलते बुलडोजर कार्रवाही के लिए टीम पहुंची थी।

नोटिस के अनुसार राजिम के वार्ड 12 अंतर्गत मुख्य मार्ग पर श्रवण कुमार वर्मा, वैभव गुप्ता, केंवरा बाई साहू द्वारा शासकीय भूमि में अवैध अतिक्रमण कर निर्माण कराया जा रहा था। शिकायत मिलने पर जांच में अतिक्रमण पाए जाने पर नगर पंचायत राजिम द्वारा प्रथम नोटिस 03-06-2024 को जारी कर 03 दिवस के अंदर अपना अतिक्रमण हटाकर कार्यालय को लिखित में सूचित करने कहा गया था। साथ ही उक्त जमीन से संबंधित दस्तावेज (प्रमाणित) हो तो अधोहस्ताक्षरी के समक्ष कार्यालय में प्रस्तुत करने कहा गया था।

कब्जाधारियो ने किया विरोध

जिसमें संबंधित लोगों द्वारा किसी भी प्रकार का दस्तावेज नहीं उपलब्ध कराने की स्थिति में आज शुक्रवार को जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में SDM अर्पिता पाठक, नगर पंचायत अधिकारी, थाना प्रभारी अमृत लाल साहू की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाही शुरू की। इस दौरान संबंधित लोगों द्वारा विरोध दर्ज कराते हुए इस कार्रवाही का विरोध किया गया। उनका कहना था कि बिना किसी नोटिस के यह कार्रवाही की जा रही है। इस दौरान वहाँ भारी भीड़ इकट्ठी हो गई ।

विरोध के बाद यह बुलडोजर कार्रवाही रोक दी गई। SDM अर्पिता पाठक ने कब्जाधारियो को अंतिम चेतावनी देते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी को फिर से नोटिस भेजने का निर्देश दिया। साथ ही कब्जाधारियो को उक्त जमीन से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने की बात कही गई।

फिर की जाएगी कार्रवाही

SDM अर्पिता पाठक ने बताया कि अवैध अतिक्रमण की शिकायत मिली थी। जांच पर यह भूमि शासकीय पाई गई । कब्जाधारियो को CMO द्वारा नोटिस जारी किया गया था। फिर भी उनके द्वारा निर्माण कार्य जारी रखा गया था । आज इसे तोड़ने की कार्रवाही की गई है। साथ ही कब्जाधारियो को कहा गया है कि इस जगह का उपयोग शासकीय कार्य के लिए होना है अतः यह जगह खाली कर निर्माण हटा ले नहीं करने की स्थिति में फिर कार्रवाही की जाएगी।

वीडियो:-

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EpBZvApYWz41PipgNDs6CU

यह खबर भी जरुर पढ़े

रायपुर के स्काई-वॉक का निर्माण होगा पूरा, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया निर्णय

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल