रायपुर के बंटी और बबली, 33 लोगों से ठगे 1 करोड़, अब पहुंचे सलाखों के पीछे, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजधानी रायपुर में बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड ने मिलकर 33 लोगों को मिलाकर एक करोड़ का चुना लगाया है। इन पैसों से इन्होंने बुलेट, कार और जमीन खरीद ली। ये दोनों अफसरों के साथ सेटिंग होने की बात बताकर लोगों को झांसे में लेते थे। जब लोगों को ठगी का अहसास हुआ तो इनके खिलाफ रायपुर के टिकरापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

एक शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह पचपेड़ी नाका में किराए के मकान पर रहती है। मार्च 2024 में उसे जानकारी हुई कि अभय रियल एस्टेट कंस्ट्रक्शन नाम से लालपुर में एक ऑफिस है। ऑफिस को अभय कुमार यादव चलाता है। इस ऑफिस में अभय की गर्लफ्रेंड चेतना यादव और भाई निहाल यादव भी बैठते थे। अभय ने बाकी लोगों की तरह सरिता को भी बताया कि उसकी RDA में बड़े अधिकारियों के साथ सेटिंग है। इसलिए कमल विहार में मकान और जमीन सस्ते दामों पर बेच रहे है।

किस्तों में पैसे चुकाने का ऑफर

चेतना यादव और निहाल यादव

अभय ने लोगों को कमल विहार इलाके में करीब 11 लाख रुपए में 1BHK और 2BHK मकान बनाकर देने का झांसा दिया। इसके अलावा आरोपियों ने कुछ लोगों को सस्ते दरों में जमीन लेने का भी ऑफर दिया था। लोगों ने जब कहा कि उनके पास इतने पैसे नहीं है तो उसने किस्तों में पैसे चुकाने का ऑफर भी दिया।

इसी तरह आरोपी खीरसिन्धु यादव उर्फ अभय यादव ने गर्लफ्रेंड चेतना यादव और उसके भाई के साथ मिलकर 2 साल तक लगभग 33 लोगों को गुमराह किया। इसके लिए रायपुर के लालपुर में उसने ऑफिस भी लिया था। कई लोगों से ठगी करने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। इसके बाद टिकरापारा थाने में कई लोगों ने शिकायत दर्ज कराई। FIR के बाद वारदात के मास्टरमाइंड खीरसिन्धु यादव को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में चेतना और उसके भाई को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

किराए में रहने वाले लोगों को किया टारगेट

आरोपी खीरसिन्धु यादव उर्फ अभय यादव

तीनों शातिर आरोपियों ने ज्यादातर किराए में रहने वाले लोगों को टारगेट किया। कम रेट में खुद के मकान का लालच और किश्त में पैसे देने की बात सुनकर ये सभी उनकी बातों में आ गए। लोगों ने अलग-अलग किस्तों में 91 लाख रुपए ठग को दे दिए। आरोपियों ने लोगों से कैश, ऑनलाइन, चेक सभी तरीके से पैसे वसूल किये हैं।

इस मामले में रायपुर पुलिस ने कहा कि टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज की गई। जिसमें सस्ते दरों में लोगों को जमीन और मकान बेचने के नाम पर ठगी की गई थी। इस मामले में चेतना यादव और उसका भाई निहाल यादव को पहले अरेस्ट किया गया था। पुलिस ने अब नुआपाड़ा ओडिसा के निवासी खीर सिंधु सागर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

पत्नी ने पति पर किया जानलेवा हमला, तीन महीने पहले ही हुई है शादी, काउंसलिंग के लिए थाने पहुंचे थे दोनों, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button