गरियाबंद जिले में मिड डे मील खाने से 29 बच्चे बीमार, BEO बोले-दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले में मिड डे मील में बड़ी लापरवाही का मामले सामने आया है। दरअसल, मिड डे मील खाने से 29 बच्चे बीमार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि लंच ब्रेक में बच्चों को भोजन परोसा गया था। खाना खाने के कुछ देर बाद बच्चों की तबितय बिगड़ने लगी। भोजन की जांच करने पर दाल में छिपकली मिली। बीमार सभी बच्चों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मैनपुर ब्लॉक के ग्राम पीपल खुटा स्कूल में बुधवार को माध्यम भोजन में मिड डे मील परोसा गया। इस दौरान लगभग 30 छात्र भोजन करने के लिए बैठे थे। इस बीच बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। एक के बाद एक दर्जनों बच्चों को उल्टी और चक्कर आने लगे। यह देखकर रसोईया और शिक्षक घबरा गए। तुरंत भोजन को चेक किया गया, जिसमें दाल में छिपकली मिली।

इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती

शिक्षकों ने सभी बच्चों को भोजन छोड़ने कहा, तब तक लगभग सभी बच्चे भोजन ग्रहण कर चुके थे। बच्चों की तबीयत बिगड़ते देख स्कूल प्रबंधन ने इसकी सूचना संजीवन 108 को दी और एंबुलेंस की मदद से सभी बच्चों को इलाज के लिए अमलीपदर में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि पहले 23 छात्रों को, फिर 6 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्कूल के हेड मास्टर में इसकी जानकारी बच्चों के पालकों को दी।

दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी

बीईओ महेश पटेल ने बताया कि मिड डे मील खाने से बच्चों की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता पहले बच्चों का स्वास्थ्य है। सभी को अस्पताल भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जाएगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। वहीं इस संबंध में प्रधान पाठक को नोटिस देने की बात कही गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FDoWWjJsE5T5bqPFCgyMct

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद : मिड-डे मील खाने के बाद 11 स्कूली बच्चों की तबीयत बिगड़ी, 4 गंभीर हालत में राजिम रेफर

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल