अभनपुर ब्रेकिंग: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक चालक की दर्दनाक मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- अभनपुर क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। घटना अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सातपारा की है।

जानकारी के अनुसार अभनपुर-धमतरी मार्ग पर ग्राम सातपारा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक गोपाल साहू की सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई है। गोपाल कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम चटौद का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि युवक काम से अपने घर लौट रहा था। तभी ग्राम सातपारा के पास यह हादसा हो गया।

घटना के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया है। वहीं बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अभनपुर चीरघर भिजवा दिया। पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JX915fd2qkkF6jzTiG0R0W

यह खबर भी जरुर पढ़े

दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, महिला समेत दो लोगों की मौत, दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहे थे

Related Articles

Back to top button